New Charging Station for E-Buses: ग्रेटर नोएडा में ई-बसों के लिए नया चार्जिंग स्टेशन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत; गाजियाबाद जाना होगा आसान

ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक बसों की सेवा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आज कासना बस स्टैंड पर एक नया चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है। यह चार्जिंग स्टेशन ग्र
ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक बसों की सेवा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आज कासना बस स्टैंड पर एक नया चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है। यह चार्जिंग स्टेशन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य ई-बसों के संचालन को तेज और सुचारू बनाना है। पहले यात्रियों को ई-बसों को चार्ज करने के लिए नोएडा और गाजियाबाद के मोहन नगर डिपो तक जाना पड़ता था, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब कासना को ई-बस रूट का प्रमुख हब बनाने के लिए यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस चार्जिंग स्टेशन के माध्यम से बसों का संचालन बेहतर होगा और समय की बचत होगी।
चार्जिंग स्टेशन पर अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे एक ई-बस को 45 से 60 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इससे बसें जल्दी चार्ज होकर फिर से सड़क पर उतर सकेंगी। ग्रेनो डिपो परिसर में ड्राइवरों के लिए आराम कक्ष, पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि लंबे रूट पर ड्यूटी करने वाले चालकों को राहत मिल सके। ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इस चार्जिंग प्वाइंट की शुरुआत से बसों की उपलब्धता में वृद्धि होगी और दिनभर में फेरों की संख्या में भी इजाफा होगा। खासकर सुबह और शाम के पीक आवर में अधिक बसें चलने से यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा।















