PM Modi's GRWM vs Rahul's AMA: सियासत में Gen-Z का उभरता प्रभाव

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को gen-z के साथ 60 मिनट का संवाद किया। इसी दिन पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नया रील पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 7 अगस्त को
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को GEN-Z के साथ 60 मिनट का संवाद किया। इसी दिन पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नया रील पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 7 अगस्त को मनाए जा रहे हैंडलूम डे के बारे में बात की। उन्होंने युवाओं से इस दिन को GRWM ट्रेंड यानी गेट रेडी विद मी वीडियो के साथ सेलिब्रेट करने का आग्रह किया। GRWM एक ऐसा वीडियो फॉर्मेट है, जो खासकर इंस्टाग्राम रील्स और यू-ट्यूब शॉर्ट्स में लोकप्रिय है, जिसमें लोग कपड़े, मेकअप और एक्सेसरीज के साथ तैयार होते हुए वीडियो बनाते हैं।
पीएम मोदी शनिवार को फिर से युवाओं से संवाद करने वाले हैं। वह IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जहां वह 3,000 से अधिक छात्रों को डिग्री देंगे। इस दौरान, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी GEN-Z से संवाद की गति बढ़ा दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक Ask Me Anything सेशन की शुरुआत की है, जिसमें वह युवाओं के सवालों के सीधे जवाब दे रहे हैं।
राहुल गांधी ने इस सेशन में दो सवालों का जवाब दिया, जो चर्चा का विषय बन गए हैं। पहले सवाल में उनसे झारखंड में छात्रों के आंदोलन के समर्थन की बात की गई, जबकि दूसरे में पूछा गया कि बीजेपी में उनका पसंदीदा नेता कौन है। राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां वह कांग्रेस के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को संबोधित करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह प्रयागराज आ रहे हैं, जहां सबसे ज्यादा नौजवान तैयारी करते हैं।
प्रयागराज पहुंचने से पहले, राहुल गांधी कोटा और देहरादून में भी छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित कर चुके हैं। कांग्रेस ने इसे 40 दिन के राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत शुरू किया है, जिसमें देश के विभिन्न शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, छात्र संवाद और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी, और रोजगार से जुड़े सवाल उठाए जाते हैं।
















