PM Surya Ghar Yojana: 300 यूनिट फ्री बिजली... सब्सिडी भी जोरदार, 18 लाख घरों का बिल 'Zero'

गर्मी की तीव्रता ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है, और इस मौसम में एयर कंडीशनर, कूलर, पंखे और फ्रिज का उपयोग बढ़ गया है। लेकिन इस बढ़ते बिजली बिल की चिंता भी
गर्मी की तीव्रता ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है, और इस मौसम में एयर कंडीशनर, कूलर, पंखे और फ्रिज का उपयोग बढ़ गया है। लेकिन इस बढ़ते बिजली बिल की चिंता भी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में, केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) से जुड़े परिवारों को राहत मिल रही है। इस योजना के तहत, जो लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवा चुके हैं, उन्हें 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है। इस योजना के लाभार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और अब तक लगभग 40 लाख घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojna) के तहत 22 जुलाई 2026 तक देश भर में कुल 39,72,447 आरटीएस सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इससे 48,02,717 परिवारों को लाभ हुआ है, जिसमें ग्रामीण परिवार भी शामिल हैं। यह योजना उन सभी आवासीय उपभोक्ताओं के लिए है, जिनके पास स्थानीय डिस्कॉम से ग्रिड-कनेक्टेड बिजली कनेक्शन है। इस योजना का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि 18.93 लाख से अधिक लाभार्थियों ने RTS System लगवाने के बाद शून्य बिजली बिल (Zero Bijli Bill) की रिपोर्ट दी है, जो इस योजना की सफलता को दर्शाता है।
















