Police Investigation in Ashok Nagar: अशोक नगर चोरीकांड में बड़ा मोड़, मास्टरमाइंड इरफान की कुंडली खंगालने रांची पहुंची राजस्थान पुलिस

रांची के अशोक नगर में हुई हाई प्रोफाइल चोरी की घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में राजस्थान पुलिस की एक विशेष टीम रांची पहुंची है, जिसका उद्देश्य अंतरर
रांची के अशोक नगर में हुई हाई प्रोफाइल चोरी की घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में राजस्थान पुलिस की एक विशेष टीम रांची पहुंची है, जिसका उद्देश्य अंतरराज्यीय चोर गिरोह के कुख्यात सरगना मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले की तलाश करना और उसके पूरे गिरोह का ब्योरा जुटाना है। पिछले वर्ष 10 अक्टूबर को जयपुर के सोहाला इलाके में हुई एक बड़ी चोरी की घटना में इरफान का नाम सामने आया था, जहां से लाखों रुपये के जेवरात और नकद राशि चुराई गई थी। सीसीटीवी फुटेज में इरफान को स्पष्ट रूप से देखा गया था, जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने रांची पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की।
अशोक नगर में त्रिवेणी ग्रुप के बिल्डर अखिलेश पांडेय के आवास पर 9 जुलाई को इरफान ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में इरफान की तलाश जारी है। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने इस हाई-प्रोफाइल मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया। तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों के माध्यम से एसआईटी ने इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की। जांच में यह भी पता चला कि इरफान और उसके साथी चोरी करने के लिए 80 लाख रुपये मूल्य की जगुआर कार से रांची आए थे और फर्जी पहचान पत्र के आधार पर होटल में ठहरे थे।
















