Preparations for CM Yogi's Visit: मुख्यमंत्री योगी के अंबेडकरनगर दौरे की तैयारियां जोरों पर

अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मुख्यमंत्री 7 अगस्त को गोविंद साहब मेला परिसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे,
अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मुख्यमंत्री 7 अगस्त को गोविंद साहब मेला परिसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही, योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। वहीं, मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन बर्मा ने बुधवार को तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर चलवाया गया, ताकि जनसभा के दौरान आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
मंडलायुक्त और डीआईजी ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आम जनता की भागीदारी की संभावना है। इसलिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुरक्षित ढंग से पूरी की जा सकें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को सुरक्षा के मामले में विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में एसपी प्राची सिंह, सीडीओ आनंद शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु, एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह और प्रशिक्षु आइएएस थनिगईयरसन टी समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
















