Protests in Pakistan: पाकिस्तान में आंदोलन तेज, 40 लोगों की हत्या का दावा

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (pok) में हो रही हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (jaac) ने अपने आंदोलन को अब पूरे पाकिस्तान में फैलाने क
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हो रही हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने अपने आंदोलन को अब पूरे पाकिस्तान में फैलाने की अपील की है। JAAC के कोर कमेटी सदस्य सरदार अरमान कश्मीरी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे पाकिस्तान, कश्मीर घाटी, जम्मू, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और पुंछ में इस आंदोलन का समर्थन करें और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि लोगों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा के लिए है। उनका कहना है कि हर नागरिक का हक है कि उसे मतदान का अधिकार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, न्याय और बुनियादी ढांचा मिले। सरदार अरमान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों की आवाज को दबाने के लिए लगातार बल प्रयोग किया जा रहा है।
JAAC के एक अन्य सदस्य सरदार उमर नजीर कश्मीरी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पिछले 52-53 दिनों में मृतकों की संख्या लगभग 100 तक पहुंच गई है। उनका कहना है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलाईं, जिससे सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। JAAC ने यह भी आरोप लगाया है कि पूरे क्षेत्र में संचार सेवाओं पर पाबंदियां लगाई गई हैं, जिससे हालात की स्वतंत्र पुष्टि करना मुश्किल हो गया है। इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद होने के कारण प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।


















