Railway Alert: 14 दिनों तक 845 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 338 ट्रेनें रद्द

सितंबर और अक्टूबर के बीच रेल यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। बिहार के मोकामा के पास गंगा नदी पर बने नए डबल लाइन रेल पु
सितंबर और अक्टूबर के बीच रेल यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। बिहार के मोकामा के पास गंगा नदी पर बने नए डबल लाइन रेल पुल के कमिशनिंग कार्य के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक रेलवे की 845 ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस अवधि में 338 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 384 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा। इसके अतिरिक्त, 56 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट और 67 ट्रेनें शॉर्ट-ओरिजिनेट की जाएंगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव नए डबल लाइन रेल पुल को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने के लिए किए जाने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत नए पुल को अपर हथीदह जंक्शन, ताल जंक्शन, रामपुर दुमरा, दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन से जोड़ा जाएगा।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि मौजूदा गंगा रेल पुल पर केवल सिंगल लाइन है और तकनीकी कारणों से इसे डबल लाइन में परिवर्तित करना संभव नहीं है। इसलिए समानांतर डबल लाइन पुल का निर्माण किया गया है, जिसे अब रेल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इस कार्य का प्रभाव बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और आसपास के राज्यों से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार, कुल 845 ट्रेन सेवाओं में बदलाव किया जाएगा, जिनमें 338 ट्रेनें रद्द, 384 डायवर्ट, 56 शॉर्ट-टर्मिनेट और 67 शॉर्ट-ओरिजिनेट होंगी।
















