Road upgrade in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में सेब बेल्ट की दो सड़कें होंगी अपग्रेड, CRIF के तहत 239.45 करोड़ रुपये मंजूर

हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (crif) 2026-27 के तहत एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (morth) ने प
हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) 2026-27 के तहत एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने प्रदेश की दो प्रमुख सड़क उन्नयन परियोजनाओं के लिए 239.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि का उपयोग छैला-नेरिपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क और टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क के शेष 16 किलोमीटर हिस्से के उन्नयन के लिए किया जाएगा। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसे प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को भारत सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया गया, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप यह स्वीकृति मिली है।
स्वीकृत परियोजनाओं में छैला-नेरिपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क के उन्नयन के लिए 203.52 करोड़ रुपये और टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क के शेष 16 किलोमीटर हिस्से के उन्नयन के लिए 35.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क का शेष हिस्सा स्वीकृत होने से पूरा सड़क मार्ग विकसित हो सकेगा, जिससे विशेष रूप से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों और बागवानों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी।


















