RPF's Major Action in Kodarma: गझंडी स्टेशन पर 126 कैन बीयर जब्त

कोडरमा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत गझंडी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लावारिस हालत में रखे गए दो ट्रॉली बै
कोडरमा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत गझंडी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लावारिस हालत में रखे गए दो ट्रॉली बैग से 126 कैन बीयर बरामद की गई। यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के निरीक्षक दीपक कुमार, प्रधान आरक्षी श्रवण कुमार और आरक्षी पूरण चंद मीना द्वारा की गई। गझंडी रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान, प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन पर ट्रेन की जांच की गई। इस जांच के दौरान बाथरूम के पास संदिग्ध अवस्था में दो ट्रॉली बैग पड़े मिले। आरपीएफ जवानों ने आसपास बैठे यात्रियों से बैग के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया।
संदेह के आधार पर आरपीएफ जवानों ने मौके पर ही दोनों ट्रॉली बैग खोले। पहले पीले रंग के ट्रॉली बैग से 66 कैन किंगफिशर स्ट्रान्ग प्रीमियम बीयर (500-500 मिलीलीटर) तथा दूसरे लाल रंग के ट्रॉली बैग से 60 कैन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (500-500 मिलीलीटर) बरामद हुई। इस कार्रवाई के दौरान, ट्रेन के अल्प ठहराव के कारण पूरे कोच की तलाशी नहीं ली जा सकी, जिससे तस्कर का पता नहीं चल सका। आरपीएफ के निरीक्षक दीपक कुमार ने उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में दोनों ट्रॉली बैग से बरामद 126 कैन बीयर (कुल 63,000 मिलीलीटर) को जब्त कर जब्ती सूची तैयार की।
















