SIR campaign in Sahibganj: साहिबगंज में 1.28 लाख मतदाता संदिग्ध, SIR के प्रथम चरण का काम पूरा

साहिबगंज जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (sir) अभियान का प्रथम चरण बुधवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस अभियान के
साहिबगंज जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का प्रथम चरण बुधवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस अभियान के तहत बीएलओ द्वारा वितरित गणना प्रपत्रों को एकत्रित कर उन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इस प्रक्रिया के दौरान, जिले में कुल 1,27,851 मतदाता संदिग्ध पाए गए हैं। संदिग्ध मतदाताओं की श्रेणी में मृत, शिफ्ट, डुप्लीकेट, अबसेंट और गणना प्रपत्र न लेने वाले मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक संदिग्ध मतदाता बोरियो विधानसभा क्षेत्र में पाए गए हैं। अब 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं होगा, वे दावा आपत्ति कर सकेंगे। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उनका नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।
बोरियो विधानसभा क्षेत्र में 53,565 संदिग्ध मतदाता मिले हैं, जिनमें से 10,859 की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा, 20,155 मतदाता अबसेंट पाए गए हैं, 16,537 मतदाता शिफ्ट हो चुके हैं, 71 ने गणना प्रपत्र नहीं लिया है और 5,943 मतदाता दूसरी जगह के हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 81.32 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं, जबकि 18.68 प्रतिशत शेष रह गए हैं। इसके अलावा, राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 39,809 और बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 34,477 मतदाता संदिग्ध पाए गए हैं। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बरहड़वा में 8,152 मतदाता संदिग्ध हैं।


















