Security Tightened at UP-Nepal Border: नेपाल में बिगड़े हालात के बाद यूपी से सटी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नेपाल के विभिन्न जिलों में फैली सांप्रदायिक हिंसा के कारण उत्पन्न हुए तनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा और उससे सटे जिलों में सुरक्षा व्यवस्थ
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नेपाल के विभिन्न जिलों में फैली सांप्रदायिक हिंसा के कारण उत्पन्न हुए तनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा और उससे सटे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीमा पर हो रही गतिविधियों की जानकारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नियमित रूप से प्रदान करना शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, महाराजगंज, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इन जिलों में पुलिस ने चौकसी बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। इस कदम का उद्देश्य सीमा पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना है।
नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज क्षेत्र में 26 जुलाई को एक धार्मिक जुलूस के दौरान दो संप्रदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में लाउडस्पीकर और धार्मिक झंडे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद सिरहा, धनुषा, पर्सा और सप्तरी जैसे कई जिलों में तनाव बढ़ गया। इस घटना के बाद से नेपाल में स्थिति बिगड़ गई है, जिससे भारत ने अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, पिछले कुछ वर्षों में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से बनाए गए धार्मिक स्थलों और मदरसों की जांच की गई है, जिसमें कई अवैध निर्माण पाए गए हैं। इन अवैध धार्मिक स्थलों को ढहाने के लिए अभियान चलाया गया था।
















