Wushu Players Shine: जम्मू-कश्मीर के वुशु खिलाड़ियों ने बटुमी ओपन में 16 पदक जीते

जम्मू-कश्मीर के वुशु खिलाड़ियों ने हाल ही में बटुमी ओपन अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन
जम्मू-कश्मीर के वुशु खिलाड़ियों ने हाल ही में बटुमी ओपन अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 जुलाई से 4 अगस्त तक जार्जिया के बटुमी में किया गया था। जम्मू-कश्मीर के इन खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल कर एक नया इतिहास रचा है। इन सभी खिलाड़ियों का चयन अप्रैल 2026 में देहरादून में आयोजित चयन ट्रायल के माध्यम से भारतीय टीम में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए इन खिलाड़ियों ने ताओलू श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपने राज्य तथा देश का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की अहान शर्मा ने चांगक्वान में रजत पदक, दाओशु में स्वर्ण पदक और गुंशु में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, ध्रुविका गुप्ता ने विंगचुन में स्वर्ण, डबल डैगर में स्वर्ण और हरिण्य महाजन ने चांगक्वान में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतिभा देवी ने नानक्वान में रजत, नंदाओ में स्वर्ण और नानगुन में रजत पदक जीते। रूद्र प्रताप सिंह ने डबल डैगर में स्वर्ण पदक जीता, जबकि स्वरित सिंह चिब ने नानक्वान में रजत, नंदाओ में रजत और नानगुन में स्वर्ण पदक जीते। टीम स्पर्धाओं में स्वरित सिंह चिब और रुद्र प्रताप सिंह की जोड़ी ने पुरुष डुइलियन में स्वर्ण पदक जीता। महिला डुइलियन स्पर्धा में हिरण्य महाजन और ध्रुविका गुप्ता ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
















