Special Campaign by SDRF: ऋषिकेश में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई गश्त

ऋषिकेश में कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके चलते एसडीआरएफ ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
ऋषिकेश में कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके चलते एसडीआरएफ ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। एसडीआरएफ की टीमें ऋषिकेश, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला के प्रमुख गंगा घाटों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कर रही हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान, एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कवींद्र सजवान ने बताया कि उनकी टीमें घाटों पर लगातार गश्त कर रही हैं। गंगा के तेज बहाव और गहरे जल वाले क्षेत्रों में किसी भी श्रद्धालु या कांवड़ यात्री को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जवान श्रद्धालुओं को लगातार बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाने के लिए सचेत कर रहे हैं। समय-समय पर लाउडहेलर के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, निर्धारित घाटों पर स्नान करने और गहरे एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करने की अपील की जा रही है। इस प्रकार की जागरूकता से श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है।
















