Special Train from Supaul to New Delhi: सुपौल और नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन व
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन विभिन्न प्रमुख स्टेशनों जैसे सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते संचालित होगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन के परिचालन से समस्तीपुर और आस-पास के क्षेत्रों के यात्रियों को नई दिल्ली आने-जाने में सुविधा होगी। इस ट्रेन का परिचालन 6 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल रात 9:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 20:53 बजे सोनपुर, 21:05 बजे हाजीपुर और 22:10 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन यह ट्रेन 00:35 बजे बरौनी, 01:03 बजे बेगूसराय, 02:18 बजे खगड़िया, 02:40 बजे मानसी, 03:10 बजे सिमरी बख्तियारपुर और 03:45 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचने का कार्यक्रम है।
वापसी यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन 8 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन सुपौल से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह 9:35 बजे सहरसा, 10:08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10:53 बजे मानसी, 11:05 बजे खगड़िया, 11:38 बजे बेगूसराय, 12:20 बजे बरौनी, 13:30 बजे शाहपुर पटोरी, 14:50 बजे हाजीपुर और 15:05 बजे सोनपुर पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस प्रकार, यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए नई दिल्ली पहुंचने का अवसर मिलेगा।
















