Subhas Chandra Bose's Descendant Leaves TMC: सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने TMC छोड़ी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (tmc) को लगातार झटके लग रहे हैं। पहले पार्टी के बागी विधायकों ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ा, उसके
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लगातार झटके लग रहे हैं। पहले पार्टी के बागी विधायकों ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ा, उसके बाद सांसदों ने और अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्य चंद्र कुमार बोस ने निजी कारणों का हवाला देते हुए TMC से इस्तीफा दे दिया है। चंद्र कुमार बोस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। उनके इस्तीफे से पार्टी में एक बार फिर हलचल मच गई है। चंद्र कुमार बोस ने TMC की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उनके इस्तीफे के बाद TMC की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
चंद्र कुमार बोस इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में थे। BJP छोड़ने के बाद उन्होंने पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले को 'गलती' बताया था। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। चंद्र कुमार बोस ने अपने इस्तीफे में लिखा, 'निजी कारणों से मैं अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।' चंद्र कुमार बोस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले TMC का दामन थामा था। उस दौरान उन्होंने राजनीति में अधिक समावेशी दृष्टिकोण अपनाने की बात कही थी। अब निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है।















