Controversy Surrounds Udhayanidhi Stalin: कभी सनातन को बताया था डेंगू-मलेरिया अब डबल मीनिंग कमेंट पर फंसे उदयनिधि स्टालिन

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में कावेरी जल विवाद पर बोलते हुए उन्होंने एक्ट्रेस तृषा को लेकर एक विवादास
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में कावेरी जल विवाद पर बोलते हुए उन्होंने एक्ट्रेस तृषा को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी की, जिसके बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। इस टिप्पणी के बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और पुलिस ने उनके खिलाफ छह धाराओं में मामला दर्ज किया है। उदयनिधि स्टालिन, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं, हमेशा से विवादों से जुड़े रहे हैं। तीन साल पहले भी उन्होंने सनातन धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके चलते मामला उच्च न्यायालय और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। दोनों अदालतों ने उनके बयान को गैर जिम्मेदाराना ठहराया था और उन्हें फटकार भी लगाई थी।
उदय निधि स्टालिन ने 2023 में एक सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा था कि, 'सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे समाप्त कर देना चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा कि, 'सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।' उनके इस बयान ने काफी विवाद खड़ा किया था। जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो वहां भी जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने पूछा कि वे अपनी याचिका लेकर शीर्ष अदालत में क्यों आए हैं, जबकि उन्होंने भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया है।
















