Bhagalpur Road Protest: जलजमाव और गड्ढों से टूटा सब्र का बांध, सड़क पर ही रोप दी धान

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड की कीर्तनिया पंचायत में ग्रामीणों ने सड़क की खस्ताहाली के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कीर्तनियांपकड़िया मुख्य मार्ग, जो एनएच-80
भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड की कीर्तनिया पंचायत में ग्रामीणों ने सड़क की खस्ताहाली के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कीर्तनियांपकड़िया मुख्य मार्ग, जो एनएच-80 से जुड़ता है, में पिछले दो वर्षों से जलजमाव और गड्ढों की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस स्थिति से तंग आकर, ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर दी।
गुस्साए लोगों ने प्रशासन को जगाने के लिए सड़क को धान का खेत बना दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जर्जर सड़क स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है। खासकर बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। समाजसेवी बमबम सिंह ने बताया कि उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।
ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो यह विरोध एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। इस प्रदर्शन में सुलोचना देवी, प्रमिला देवी, जिछी देवी, चिंता देवी और अन्य ग्रामीण शामिल हुए। उनका कहना है कि प्रशासन को उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा।
















