Ashish Yadav wins silver at World Athletics U20 Championship: आशीष यादव ने विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप में जीता रजत

आशीष यादव ने विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप में पुरूषों के भालाफेंक में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। उन्होंने तीसरे दौर में 74.09 मीटर का थ्रो फेंककर य
आशीष यादव ने विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप में पुरूषों के भालाफेंक में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। उन्होंने तीसरे दौर में 74.09 मीटर का थ्रो फेंककर यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में यादव ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 40 सेंटीमीटर पीछे रहकर रजत पदक जीता। मार्च में पटियाला में आयोजित इंडियन ओपन थ्रो प्रतिस्पर्धा में उन्होंने 74.49 मीटर का थ्रो फेंका था। 19 वर्षीय यादव, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के बाद इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। चोपड़ा ने 2016 में पोलैंड में 86.48 मीटर के विश्व जूनियर रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
दक्षिण अफ्रीका के जान हेंड्रिक हेमैंस ने 80.50 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि डोमिनिका के एडिसन जेम्स ने 73.89 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। एक दिन पहले, पुरूषों की 400 मीटर हीट के पहले दौर में अंडर 20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले मोहम्मद अशफाक ने फाइनल में 46.20 सेकंड का समय निकालकर आठवां स्थान प्राप्त किया। अमेरिका के जेडेन डेलोन ने 44.47 सेकंड के साथ स्वर्ण और किंसी विल्सन ने 44.62 सेकंड के साथ रजत पदक जीता।
















