USA to impose 100% tariff on India: अमेरिकी सीनेट ने 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाले बिल को मंजूरी दी

अमेरिकी सीनेट ने रूस से पेट्रोलियम पदार्थ खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के लिए एक बिल को मंजूरी दी है। इस बिल का उद्देश्य यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा द
अमेरिकी सीनेट ने रूस से पेट्रोलियम पदार्थ खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के लिए एक बिल को मंजूरी दी है। इस बिल का उद्देश्य यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने वाले तेल व्यापार को रोकना है। बिल को 86-11 के मत से पारित किया गया है। इसे लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड एक्ट ऑफ 2026 नाम दिया गया है। यह नाम उस रिपब्लिकन सीनेटर के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने कीव की यात्रा के बाद इस बिल को तैयार किया था। अमेरिका का तर्क है कि यह व्यापार रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।
















