Shocking Attack in Mumbai Local Train: महिला पर बेल्ट से हमला, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

मुंबई की लोकल ट्रेन में एक और खौफनाक घटना सामने आई है, जब एक व्यक्ति ने सहयात्री की बेल्ट से पिटाई कर दी। यह घटना पश्चिम रेलवे के जोगेश्वरी स्टेशन के पास चलती ल
मुंबई की लोकल ट्रेन में एक और खौफनाक घटना सामने आई है, जब एक व्यक्ति ने सहयात्री की बेल्ट से पिटाई कर दी। यह घटना पश्चिम रेलवे के जोगेश्वरी स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन में हुई। सीट को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद आरोपी ने अपना आपा खो दिया और बेल्ट से पीड़ित पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई की।
6 अगस्त को वायरल हुए वीडियो के आधार पर रेलवे पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी मोहम्मद रिजवान अंसारी को मुंबई के गोवंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि पीड़ित महिला नहीं, बल्कि एक ट्रांसजेंडर था। पुलिस अब पीड़ित की तलाश कर रही है ताकि उसके बयान के आधार पर मामले की सच्चाई सामने आ सके।
मुंबई लोकल ट्रेनों में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। पिछले महीने नालासोपारा से चर्चगेट जा रही ट्रेन में दरवाजा बंद करने के मामूली विवाद में मयंक लोहार नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने आम यात्रियों में डर का माहौल बना दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

















