Vaishno Devi Fake Silver Controversy: वैष्णो देवी नकली चांदी विवाद में CJM ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन में 550 करोड़ रुपये की नकली चांदी के चढ़ावे के मामले में न्यायिक जांच ने एक महत्वपूर्ण मोड़ लिया है। जम्मू के चीफ न्यायिक मजिस्ट्रे
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन में 550 करोड़ रुपये की नकली चांदी के चढ़ावे के मामले में न्यायिक जांच ने एक महत्वपूर्ण मोड़ लिया है। जम्मू के चीफ न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कटरा के डिप्टी एसपी को निर्देश दिया है कि वे सबूतों को सुरक्षित रखने की मांग वाली अर्जी में बताए गए सभी तथ्यों की गहराई से जांच करें। यह निर्देश 29 जुलाई को दिए गए थे और मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। इस मामले की शुरुआत वकील दीपक शर्मा द्वारा दायर एक अर्जी से हुई थी, जिसमें उन्होंने श्राइन में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए लगभग 20 टन चांदी के चढ़ावे में मिलावट, हेराफेरी, चोरी और संभावित गबन की शिकायत की थी। दीपक शर्मा ने 9 मई को क्राइम ब्रांच, EOW और IGP को इस मामले की शिकायत दी थी।
क्राइम ब्रांच ने 11 मई को शिकायत को स्वीकार करते हुए 20 मई को इसे क्राइम हेडक्वार्टर भेजा। इसके बाद, 9 जून को इसे जोनल पुलिस हेडक्वार्टर भेजा गया और 13 जून को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, जम्मू ज़ोन को सौंपा गया। मामले की जांच के लिए रियासी के वरिष्ठ SP को भेजा गया और अंततः इसे कटरा डिप्टी एसपी को सौंप दिया गया। हालांकि, रिपोर्ट में किसी FIR के दर्ज होने का खुलासा नहीं किया गया है और बताया गया है कि मामले में अभी भी जांच जारी है।
















