Weather Alert: दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

दिल्ली-ncr समेत पूरे देश में मॉनसून ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल और पश्चिम बंगाल तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीव
दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मॉनसून ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल और पश्चिम बंगाल तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के दैनिक बुलेटिन के अनुसार 7 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दक्षिणी गंगा के मैदानी इलाकों पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह नमी का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए अलर्ट जारी करते हुए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की तबाही जारी है। प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, रायबरेली, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी और लखनऊ में अगले 24 घंटे भारी से भी भारी बारिश का अलर्ट है।
पूर्वी भारत में चक्रवाती हवाओं का असर दिख रहा है। बिहार के पटना, गया, भोजपुर और दरभंगा में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है। रांची, जमशेदपुर और धनबाद में 70 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

















