Weather update in Punjab: शुक्रवार को सामान्य रहेगा मौसम, हिमाचल से सटे जिलों में हल्की बारिश के आसार

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए बारिश या खराब मौसम का
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए बारिश या खराब मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा और फरीदकोट जैसे जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया है। वीरवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी, जिसमें होशियारपुर में सबसे अधिक 18.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। लुधियाना में 11.5 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 11.0 मिलीमीटर और चंडीगढ़ में 10.7 मिलीमीटर बारिश हुई। भाखड़ा क्षेत्र में 5.0 मिलीमीटर, लुधियाना शहर में 5.4 मिलीमीटर, पटियाला में 0.4 मिलीमीटर, रूपनगर के श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में 0.5 मिलीमीटर तथा गुरदासपुर में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अन्य अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। तापमान की बात करें तो प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज किया गया। इसके अलावा फाजिल्का में 35.7 डिग्री, फिरोजपुर में 34.5 डिग्री, बठिंडा में 34.4 डिग्री, पठानकोट में 33.6 डिग्री, अमृतसर में 33.2 डिग्री, कपूरथला में 32.7 डिग्री, जालंधर में 32.0 डिग्री, और गुरदासपुर में 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला में 30.1 डिग्री, लुधियाना में 30.6 डिग्री, बरनाला क्षेत्र में 31.5 डिग्री, होशियारपुर में 28.8 डिग्री तथा फतेहगढ़ साहिब में 28.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली।















