Amar Ujala Premier League Season 2: एवीपी फाल्कंस-प्रशांत राइडर्स फाइनल में, मुकाबला आज

अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर चल रही अमर उजाला प्रीमियर लीग सीजन-2 के सेमीफाइनल में एवीपी फाल्कंस और प्रशांत राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर चल रही अमर उजाला प्रीमियर लीग सीजन-2 के सेमीफाइनल में एवीपी फाल्कंस और प्रशांत राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला सोमवार की सुबह नौ बजे खेला जाएगा। सेमीफाइनल में एवीपी फाल्कंस और प्रशांत राइडर्स के बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 29 छक्के लगाए, जिसके लिए उन्हें एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। हार्दिक और सचिन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन किया और फाइनल में पहुंचने की खुशी मनाई।
दूसरे सेमीफाइनल में प्रशांत राइडर्स ने विजडम वॉरियर्स को सात विकेट से हराया। विजडम वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन बनाए। इस पारी में अमित बघेल ने 17 गेंदों में 31 रन, विशाल जादौन ने 9 गेंदों में 20 रन और कप्तान अभय सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। प्रशांत राइडर्स की गेंदबाजी में देवराज चौधरी ने तीन विकेट और श्रेयांश प्रताप सिंह ने दो विकेट झटके। 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशांत राइडर्स ने आक्रामक शुरुआत की। सचिन कुमार ने नाबाद 44 रन बनाए, जबकि जैब रहमान ने 31 रन और श्रेयांश प्रताप सिंह ने 10 गेंदों में 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मयंक अजय सक्सेना ने सिर्फ 5 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाकर टीम को 13.2 ओवर में 137 तक पहुंचाया। विजडम वॉरियर्स के सचिन कुमार, अंकुर चौधरी और अज़ीम खान को 1-1 विकेट मिला। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब सचिन को दिया गया।
















