Badminton Association Elections in Jammu: जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन संघ के चुनाव जल्द

जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने बैडमिंटन संघ के वर्ष 2026-30 के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में जार
जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने बैडमिंटन संघ के वर्ष 2026-30 के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में जारी आदेश को निरस्त करते हुए एक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो चुनाव प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। चुनाव जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के संविधान और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न होंगे। सभी पदाधिकारियों का चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी की निगरानी में संपन्न होगी, जिससे चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
खेल परिषद ने स्पष्ट किया है कि संघ के सभी पदाधिकारी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं होने चाहिए। इसके लिए उन्हें संबंधित जिला मजिस्ट्रेट से गैर-राजनीतिक संबद्धता का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। अध्यक्ष पद पर अधिकतम 12 वर्ष तक रह सकेंगे, जबकि महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष लगातार दो कार्यकाल (चार-चार वर्ष) से अधिक पद पर नहीं रह सकेंगे। इसके बाद, दोबारा चुनाव लड़ने के लिए चार वर्ष का कूलिंग-ऑफ पीरियड अनिवार्य होगा। इसके अलावा, अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष 70 वर्ष की आयु पूरी होने पर अपने पद से त्यागपत्र देंगे।
















