Election Buzz in Moradabad Division: 550 Professors to Contest for First President of 'Gujufta'

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव के लिए इस सप्ताह अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। इस चुनाव में एक अध्यक्ष, सचिव, तीन
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव के लिए इस सप्ताह अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। इस चुनाव में एक अध्यक्ष, सचिव, तीन उपाध्यक्ष, तीन संयुक्त मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और दो फेडरेशन आफ यूनिवर्सिटी एंड कालेज टीचर्स एसोसिएशन (फुपुक्टा) प्रतिनिधियों सहित कुल 11 पदों के लिए मतदान होगा। यह चुनाव सितंबर के पहले सप्ताह में बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का पहला चुनाव होगा, क्योंकि पहले सभी कॉलेज एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अधीन आते थे और रुहेलखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (रुटा) के अंतर्गत आते थे। अब, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के नाम पर गुजुफ्टा नाम से नया संघ स्थापित किया गया है।
इस चुनाव में मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों के 17 कॉलेजों के लगभग 550 शिक्षक भाग लेंगे। हालांकि, वित्तविहीन और राजकीय महाविद्यालय इस चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे। फुपुक्टा के स्तर पर चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेरठ में फुपुक्टा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में गुजुफ्टा का पहला चुनाव होगा। दावेदारों ने अपने आवेदन फुपुक्टा को भेजने शुरू कर दिए हैं, जिसमें हिंदू कॉलेज, केजीके कॉलेज, वर्धमान कॉलेज और अन्य महाविद्यालयों से भी उम्मीदवार सामने आए हैं।



















