Football Match Tragedy: थाईलैंड में बिजली गिरने से खिलाड़ी सफवान अवे की मौत

थाईलैंड में एक फुटबॉल मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 24 वर्षीय खिलाड़ी सफवान अवे की दुखद मौत हो गई। इस घटना में 12 अन्य खिलाड़ी भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
थाईलैंड में एक फुटबॉल मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 24 वर्षीय खिलाड़ी सफवान अवे की दुखद मौत हो गई। इस घटना में 12 अन्य खिलाड़ी भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। यह मुकाबला बारिश और तूफानी मौसम के बीच खेला जा रहा था, जहां खिलाड़ी मूसलाधार बारिश में भी मैदान पर डटे हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस स्थान पर खिलाड़ी दौड़ रहे थे, वहां अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी। बिजली गिरने के साथ ही धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सफवान अवे बिजली का झटका लगते ही मैदान पर गिर पड़े। घटना के बाद, फैंस और साथी खिलाड़ियों ने तुरंत मैदान की ओर दौड़ लगाई और उन्हें होश में लाने की कोशिश की। सफवान को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। स्थानीय पुलिस ने सफवान की मौत की पुष्टि की और बताया कि इस घटना में 12 अन्य खिलाड़ी भी झुलस गए हैं, जिनमें 22 वर्षीय मलेशियाई फुटबॉलर अलिफ एज़हान ज़ुलकिफली भी शामिल हैं। सफवान अवे ने हाल ही में FC याला क्लब के साथ करार किया था। उनके निधन से क्लब और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
















