India vs Sri Lanka XI Warm-up Match: पंत और सुथार की गलती से बचाए केएल राहुल ने भारत को

श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में ऋषभ पंत और मानव सुथार ने एक ऐसी गलती की, जो गली क्रिकेट में भी शायद ही देखने को मिले। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक महत्वपू
श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में ऋषभ पंत और मानव सुथार ने एक ऐसी गलती की, जो गली क्रिकेट में भी शायद ही देखने को मिले। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक महत्वपूर्ण मौके पर ऐसा किया जिससे भारत विकेट से चूक सकता था, लेकिन केएल राहुल ने सही समय पर सही जगह मौजूद रहकर उन्हें इस गलती से बचा लिया। यह घटना रन आउट से जुड़ी थी।
दरअसल, श्रीलंका इलेवन का पहला विकेट निशान मदुष्का के रूप में गिरा, जो रन आउट हुए। इस रन आउट में पंत और सुथार की बचकानी गलती सामने आई। वॉर्म-अप मैच के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर, निशान मदुष्का ने यशस्वी जायसवाल के पास से रन चुराने की कोशिश की, लेकिन रविंदु रसांथा गेंद को देखते रह गए और दौड़े नहीं। इस कारण मदुष्का रनिंग एंड पर पहुंच गए। यशस्वी ने थ्रो मानव सुथार को दिया, जिन्होंने गेंद को विकेटकीपर ऋषभ पंत की ओर फेंका।
हालांकि, उनका थ्रो पंत के ऊपर से निकल गया। पंत ने बिना गेंद को पकड़े ही ग्लव्ज़ से बेल्स गिरा दीं। लेकिन केएल राहुल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और गेंद को पकड़कर आराम से स्टंप उखाड़ दिया। बताते चलें कि बेल्स गिरने पर गेंद को स्टंप पर लगाकर उखाड़ना होता है।
कोलंबो में चल रहे इस वॉर्म-अप मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। श्रीलंका के ओपनर निशान मदुष्का ने 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली और पहले विकेट के लिए रविंदु रसांथा के साथ मिलकर 124 गेंदों में 110 रन जोड़े। मदुष्का के आउट होने के बाद रविंदु ने भी शानदार अर्धशतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम 170 रन बना चुकी थी।
















