Redmi K100 Pro: फोन में Bose के स्पीकर्स, iPhone 17 से भी धांसू डिजाइन, चाइनीज कंपनी ने कर दिया कमाल!

रेडमी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन redmi k100 pro की घोषणा की है, जो 11 अगस्त को चीन के बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। इस सीरीज में redmi k100 pro और redmi k
रेडमी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K100 Pro की घोषणा की है, जो 11 अगस्त को चीन के बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल होंगे, जबकि स्टैंडर्ड Redmi K100 को बाद में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस बार अपने फोन को सामान्य से पहले लॉन्च करने का निर्णय लिया है, जिसका मुख्य कारण मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतें हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K100 Pro की शुरुआती कीमत 4,000 युआन (लगभग 56,000 रुपये) हो सकती है। फोन का नया कैबरनेट रेड कलर वेरिएंट भी पेश किया गया है, जिसमें कलर-मैच्ड मेटल फ्रेम और नया इंटीग्रेटेड कैमरा मॉड्यूल शामिल है। यह फोन फ्लोटिंग लाइट रिंग के साथ आएगा, जो कॉल, नोटिफिकेशन, म्यूजिक और Xiaomi AI असिस्टेंट के साथ सिंक होकर विभिन्न लाइट इफेक्ट्स प्रदर्शित करेगा।
Redmi K100 Pro सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर की संभावना है। फोन के 6.59 इंच और 6.9 इंच फ्लैट डिस्प्ले वेरिएंट आने की उम्मीद है, जिनमें 185Hz रिफ्रेश रेट और सूपर पिक्सल तकनीक होगी। यह तकनीक 1K पावर के साथ 2K जैसी विजुअल क्वालिटी प्रदान करने का दावा करती है। Redmi K100 Pro Max में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (Telemacro सपोर्ट) और 9,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी होगी। इसके अलावा, इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP रेटिंग, सिमेट्रिक स्टीरियो स्पीकर्स और Bose-ट्यून 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।



















