OnePlus 16 Leaks: 9,000mAh की बैटरी के साथ अक्टूबर में आएगा कंपनी का सबसे पावरफुल फोन?

oneplus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन oneplus 16 के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि कंपनी इसे अक्टूबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। हा
OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि कंपनी इसे अक्टूबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। हालिया लीक के अनुसार, इस फोन में सबसे बड़ा बदलाव इसकी बैटरी और प्रोसेसर में देखने को मिल सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो OnePlus 16 अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। लीक के मुताबिक, OnePlus 16 में लगभग 9000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी देखने को मिल सकती है, जो किसी बड़े फ्लैगशिप फोन में पहली बार देखने को मिलेगी। इतना बड़ा बैटरी पैक होने के बावजूद, फोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिससे चार्जिंग में अधिक समय नहीं लगेगा।
परफॉर्मेंस के मामले में, OnePlus 16 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है। यह चिप AI फीचर्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग में पहले से बेहतर प्रदर्शन देने का दावा करती है। डिस्प्ले में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में लगभग 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले होगा, जिसमें बेहद पतले बेजल होंगे। इसके लिए LIPO डिस्प्ले पैकेजिंग तकनीक का उपयोग किया जा सकता है, जिससे फोन का लुक और भी प्रीमियम दिखाई देगा।

















