Record Sales of EVs in Delhi: जुलाई में 10 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री

वी के शुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री में जुलाई महीने में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली है। इस महीने में 10,718 इलेक्ट्रिक वाहन
वी के शुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री में जुलाई महीने में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली है। इस महीने में 10,718 इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो कि अब तक का सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है। यह आंकड़ा दिल्ली सरकार द्वारा लागू की गई नई ईवी नीति के प्रभाव को दर्शाता है, जिसके तहत चार्जिंग नेटवर्क का तेजी से विस्तार करने की योजना बनाई गई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब लोग पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें भी ईवी की मांग को बढ़ाने में सहायक साबित हो रही हैं। इसके अलावा, नई नीति के तहत चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने और आधुनिक चार्जिंग अवसंरचना विकसित करने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन उपायों का भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि नई ईवी नीति के तहत राजधानी में सार्वजनिक और निजी दोनों स्तरों पर चार्जिंग सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। इससे ईवी उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी चिंता, यानी चार्जिंग की उपलब्धता, काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। बेहतर चार्जिंग नेटवर्क बनने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों का भरोसा भी बढ़ेगा और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की रफ्तार तेज होगी। परिवहन विशेषज्ञ अनिल छिकारा का कहना है कि यदि चार्जिंग ढांचे का विकास समयबद्ध तरीके से किया जाता है और नीति में प्रस्तावित प्रोत्साहन प्रभावी ढंग से लागू होते हैं, तो आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में और तेजी आ सकती है।



















