New Electric Scooter Launch: हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया नया विडा वीएक्स 2 गो एफबी स्कूटर

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा ने अपने स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया स्कूटर विडा वीएक्स 2 गो एफबी लॉन्च किया है। यह स्कूटर 3.1kw
हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा ने अपने स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया स्कूटर विडा वीएक्स 2 गो एफबी लॉन्च किया है। यह स्कूटर 3.1kWh की बैटरी के साथ आता है और पहले से उपलब्ध विडा वीएक्स 2 गो स्कूटर के साथ बेचा जाएगा। दोनों स्कूटर में समान बैटरी क्षमता है, लेकिन इनमें मुख्य अंतर रिमूवेबल और फिक्स्ड बैटरी का है। नया विडा वीएक्स 2 गो एफबी फिक्स्ड बैटरी के साथ आता है, जिसका मतलब है कि इसे चार्ज करने के लिए बैटरी को स्कूटर से अलग नहीं किया जा सकता। इसे सीधे प्लग करके चार्ज किया जा सकता है, जो इसे उपयोग में और भी सरल बनाता है।
विडा वीएक्स 2 गो एफबी की कीमत 1.13 लाख रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली है। कंपनी का कहना है कि इस नए वेरिएंट को लॉन्च करने का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक विकल्प प्रदान करना है। इससे ग्राहक फिक्स्ड बैटरी और रिमूवेबल बैटरी वाले स्कूटर के बीच चयन कर सकते हैं, जो उनकी जरूरतों और चार्जिंग सॉल्यूशंस के अनुसार बेहतर होगा। इस स्कूटर में 128 किलोमीटर की क्लेम्ड आईडीसी रेंज है और यह 6kW की स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जिसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे है।



















