Allegations Against Former BJP Yuva Morcha President: भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर पीटने के आरोप, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में एक महिला ने भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सोनकर उर्फ आशीष सोनकर और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। म
कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में एक महिला ने भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सोनकर उर्फ आशीष सोनकर और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। महिला वंदना ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे जब वह दवा लेने के लिए जा रही थीं, तब उन्होंने देखा कि उनके पड़ोसी अंकित सोनी सरकारी बोरिंग के पानी से नाली का कीचड़ उनके घर की ओर बहा रहे हैं। इस पर वंदना ने अंकित और वहां मौजूद अन्य लोगों से विरोध किया, जिसके बाद अंकित और उसके साथियों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। वंदना के भाई शिवा ने जब इस मामले में हस्तक्षेप किया, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
इस घटना के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सोनकर उर्फ आशीष सोनकर, उनके भाई गौतम और भांजा प्रिंस भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर वंदना और उनके भाई शिवा को पीटा, जिससे शिवा का सिर फट गया। वंदना ने बताया कि इस हमले के दौरान आरोपियों ने उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई हैं। बाबूपुरवा के इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की जांच करने का आश्वासन दिया है।



















