Police Action in Bihar: बिहार पुलिस ने जारी किए 400 से ज्यादा फोटो, संदिग्ध उपद्रवियों की पहचान में जुटी

बिहार में हाल ही में हुए छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामलों में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल पर हमले, पुलिस वाहनो
बिहार में हाल ही में हुए छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामलों में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल पर हमले, पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने और आम नागरिकों तथा मीडिया कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमले के आरोप में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। इस संदर्भ में, बिहार पुलिस ने 400 से अधिक संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। पुलिस का कहना है कि ये तस्वीरें वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जारी की गई हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि वे इन तस्वीरों में किसी व्यक्ति को पहचानते हैं, तो इसकी सूचना दें, जिससे जांच में तेजी लाई जा सके।
बिहार पुलिस ने अब तक 400 से ज्यादा संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से आम लोगों से पहचान में मदद मांगी गई है। पटना पुलिस ने 177, भागलपुर पुलिस ने 155 और कटिहार पुलिस ने 72 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों के माध्यम से साझा किया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान होती है, तो इसकी जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके अलावा, पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए हैं, ताकि लोग अपनी जानकारी साझा कर सकें।

















