Dating App Fraud: आरोपी युवती के खिलाफ CM योगी से शिकायत, 14 मुकदमे दर्ज

डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये वसूलने के आरोपों के चलते एक युवती फिर से चर्चा में आ गई है। प्रयागराज के एक पीड़ित ने मुख्यमंत्री य
डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये वसूलने के आरोपों के चलते एक युवती फिर से चर्चा में आ गई है। प्रयागराज के एक पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है, जिसमें सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि युवती के खिलाफ प्रयागराज और लखनऊ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, युवती पहले डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क करती है। बातचीत के बाद वह दोस्ती और शादी का भरोसा दिलाकर मुलाकात करती है। आरोप है कि मुलाकात के बाद वह निजी फोटो और वीडियो के जरिए लोगों पर दबाव बनाकर उनसे पैसे वसूल करती है। यदि कोई विरोध करता है, तो उसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है।
प्रयागराज के पीड़ित और हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नूर आलम ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि युवती ने कई लोगों को इसी प्रकार निशाना बनाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि युवती के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धमकी देने और ब्लैकमेलिंग के मामले शामिल हैं।
इस बीच, युवती की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिनमें नोटों के बंडल और हथियारों के साथ उसकी तस्वीरें होने की बात कही जा रही है। हालांकि इन तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है और जांच एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



















