Guard shoots minor for filming: गाजियाबाद में रील बनाने से मना करने पर गार्ड ने युवक को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक निर्माणाधीन साइट पर तैनात गार्ड ने 17 वर्षीय समीर को गोली मार दी। यह घटना साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में स्थित अर्धनिर्मि
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक निर्माणाधीन साइट पर तैनात गार्ड ने 17 वर्षीय समीर को गोली मार दी। यह घटना साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में स्थित अर्धनिर्मित पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में हुई। पुलिस के अनुसार, समीर अक्सर इस साइट पर रील बनाने आया करता था। आज जब गार्ड ने उसे रोका, तो दोनों के बीच बहस हुई और गार्ड ने अपने लाइसेंसी असलहे से गोली चला दी।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की और गार्ड विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, दो अन्य गार्ड को भी हिरासत में लिया गया है। समीर को गंभीर हालत में एमएमजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
आरोपी गार्ड ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ युवकों को डराने के लिए गोली चलाई थी, जो साइट से लोहे की सरिया चुरा रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और लाइसेंसी हथियार को भी रिकवर किया। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।



















