Suspicious Death of 18-Year-Old in Noida: नोएडा में 18 साल की युवती की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र से एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-51 स्थित एक मकान में काम करने वाली 18 वर्षीय
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र से एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-51 स्थित एक मकान में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, युवती वर्तमान में नोएडा के होशियारपुर गांव में रह रही थी और उसका मूल निवास बिहार के कटिहार जिले में था। आत्महत्या की जांच के साथ-साथ परिजनों द्वारा हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाए।
परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। छोटी बहन ने घर जाकर देखा कि उसकी बहन पंखे से लटकी हुई है। इस मामले में पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई की और अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

















