Murder in Chhatarpur: पत्नी ने पति को डंडे से पीटकर ले ली जान

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गर्रौली में एक पति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गर्रौली में एक पति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान पत्नी रजनी अहिरवार ने अपने पति गोविन्ददास उर्फ झल्लू अहिरवार पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण गोविन्ददास की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया। प्रारंभ में मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी।
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान रजनी ने अपने पति के साथ मारपीट की और डंडे से हमला किया, जिससे गोविन्ददास की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर रजनी अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इस मामले का खुलासा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय राय और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फिलहाल, आरोपी पत्नी न्यायालय की प्रक्रिया के अधीन है और पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी रखी है।


















