CA Arrested for Exploitation: रिश्तेदार लड़की संग हैवानियत की हद पार, ब्लैकमेल कर सात साल तक किया शोषण

उत्तराखंड के सितारगंज में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) द्वारा रिश्तेदारी का फायदा उठाकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने युवती को श
उत्तराखंड के सितारगंज में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) द्वारा रिश्तेदारी का फायदा उठाकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने युवती को शादी का झांसा देकर सालों तक उसका शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपित को बरेली से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 25 जुलाई को गुरुग्राम के सुशांत लोक थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। एक सप्ताह की खोजबीन के बाद पुलिस ने 29 जुलाई को आरोपित को गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया गया। अब पुलिस उसकी रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित उसका रिश्तेदार है और दोनों की पहचान 2017 में चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई के दौरान हुई थी। पारिवारिक रिश्तेदारी के कारण दोनों के बीच विश्वास बना, लेकिन आरोपित ने 2020 में पीड़िता को अपने रिश्तेदारों के घर बुलाकर शादी का झूठा भरोसा देकर उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोपित ने 2021 से 2023 तक कई बार पीड़िता को होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
















