TISS Convocation Postponed: 86वां दीक्षांत समारोह स्थगित, CJI सूर्यकांत थे मुख्य अतिथि

मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (tiss) ने 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला अपना 86वां दीक्षांत समारोह अंतिम समय में स्थगित कर दिया है। यह जानकारी स
मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला अपना 86वां दीक्षांत समारोह अंतिम समय में स्थगित कर दिया है। यह जानकारी संस्थान ने देर रात छात्रों को भेजे गए एक ईमेल के माध्यम से दी। ईमेल में समारोह को टालने का कारण केवल 'अप्रत्याशित परिस्थितियां' बताया गया है। इस समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, जिसके चलते इस कार्यक्रम की विशेष महत्वता थी।
हालांकि, कार्यक्रम के स्थगित होने के पीछे कुछ छात्रों और CJP द्वारा विरोध की संभावना और सुरक्षा कारणों को भी बताया जा रहा है। लेकिन TISS ने अपने आधिकारिक बयान में या छात्रों को भेजे गए ईमेल में इन कारणों का कोई उल्लेख नहीं किया है। संस्थान ने केवल अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस अचानक से हुए निर्णय के कारण कई छात्र और उनके परिवार नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने पहले से ही यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर ली थी। छात्रों ने TISS से नई तारीख की घोषणा करने और हुए खर्चों को लेकर उचित निर्णय लेने की मांग की है।



















