UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, अगस्त से दिसंबर तक 32 भर्तियों के लिए डेट्स घोषित

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (upsssc) ने अगस्त 2026 से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए परी
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने अगस्त 2026 से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए परीक्षा तिथियों, साक्षात्कार तिथियों और प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (PET) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर 2026 तक कुल 32 भर्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। आयोग ने परीक्षा की तिथियों को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया है, जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।
UPSSSC द्वारा जारी की गई सूची में सभी 32 भर्ती परीक्षाओं के लिए तिथियों का विस्तृत विवरण दिया गया है। इनमें प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा, आशुलिपिक मुख्य परीक्षा, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा, वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा, विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुख्य परीक्षा, और कई अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं। प्रत्येक परीक्षा की तिथि और संबंधित पद के अनुसार शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।



















