Recruitment of Assistant Professors in Bihar: राज्यपाल ने केस स्टडी बनाने का दिया सुझाव

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने हाल ही में बिहार लोक भवन में नए डिग्री कालेजों के लिए सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को सफलताप
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने हाल ही में बिहार लोक भवन में नए डिग्री कालेजों के लिए सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी पदाधिकारियों, संस्थानों के प्रतिनिधियों और विभिन्न टीमों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को बधाई दी और कहा कि यह कार्य एक माह के भीतर पूरा किया गया, जो टीमवर्क, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि 211 नए डिग्री कालेजों की स्थापना तभी सार्थक होगी, जब उनमें योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, छात्रों का नामांकन और नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी टीम भावना, नवाचार और समर्पण के साथ बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था देश के लिए एक आदर्श बन सकती है।
राज्यपाल ने इस उपलब्धि को किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को किसी प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान द्वारा मैनेजमेंट केस स्टडी के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यह प्रशासनिक नवाचार, नेतृत्व और समस्या समाधान का प्रेरक उदाहरण बन सके। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के दौरान जिन चुनौतियों का सामना किया गया, उनके समय पर समाधान को भी टीम की पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता का प्रमाण बताया। विशेष रूप से, उन्होंने प्रवेश-पत्रों में हुई तकनीकी त्रुटियों के त्वरित सुधार को सराहा, जो इस प्रक्रिया की सफलता में एक महत्वपूर्ण कारक रहा।



















