Botox in Bhojpuri Industry: आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी ने खोली पोल

बॉलीवुड और हिंदी टीवी इंडस्ट्री के कई राज़ों के बारे में जानने के बाद, अब भोजपुरी इंडस्ट्री के अनकहे किस्सों को जानने का समय आ गया है। जियो हॉटस्टार पर जल्द ही
बॉलीवुड और हिंदी टीवी इंडस्ट्री के कई राज़ों के बारे में जानने के बाद, अब भोजपुरी इंडस्ट्री के अनकहे किस्सों को जानने का समय आ गया है। जियो हॉटस्टार पर जल्द ही एक नया शो 'भोजपुरी बवाल' शुरू होने जा रहा है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के प्रमुख हीरो-हीरोइन नजर आएंगे। इस शो का नया प्रोमो हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें भोजपुरी की हसीनाओं ने बोटॉक्स के बारे में खुलकर चर्चा की है और साथ ही बॉलीवुड की हसीनाओं की खिल्ली भी उड़ाई है। इस शो में रानी चटर्जी, नीलम गिरी और आम्रपाली दुबे जैसे नामी चेहरे शामिल हैं। प्रोमो में नीलम ने रानी से सवाल किया कि उन्होंने कौन सा बोटॉक्स कराया है। इस सवाल पर रानी चटर्जी थोड़ी हैरान हो गईं और उन्होंने कहा कि भोजपुरी एक्ट्रेस और बोटॉक्स? यहां सब कुछ नैचुरल है। आम्रपाली ने रानी से पूछा कि क्या ये सब असली है, जिस पर रानी ने हां में जवाब दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह बॉलीवुड में होतीं, तो शायद वहां बोटॉक्स कराना पड़ता।
आम्रपाली ने बोटॉक्स कराने के बाद चेहरे पर होने वाले बदलाव की नकल भी की, जबकि रानी ने लिप फिलर्स कराने की एक्टिंग की। नीलम ने मजाक में कहा कि रानी बतख की तरह लग रही हैं और अगर पवन जी ये देखेंगे, तो बिना कुछ कहे फोन काट देंगे। प्रोमो को देखकर दर्शकों का कहना है कि यह शो बेहद क्रेजी होने वाला है। जबसे भोजपुरी बवाल की घोषणा हुई है, फैंस के बीच इसे लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। यह शो 2 अगस्त से स्ट्रीम होगा और इसमें आम्रपाली दुबे, निरहुआ, पवन सिंह के साथ काजल राघवानी भी नजर आएंगी। शो में नेता तेज प्रताप यादव की उपस्थिति इसे और भी खास बनाती है। उनके मस्तमौला अंदाज के साथ-साथ पवन सिंह और निरहुआ का टशन भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।



















