Shweta Tiwari's Ex-Husband Denies Domestic Violence Allegations: झूठ बोलना श्वेता तिवारी के खून में है, पूर्व पति ने घरेलू हिंसा के आरोपों को नकारा

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का रिश्ता भले ही सालों पहले टूट चुका हो, लेकिन दोनों के बीच की जुबानी जंग आज भी जारी है।
टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का रिश्ता भले ही सालों पहले टूट चुका हो, लेकिन दोनों के बीच की जुबानी जंग आज भी जारी है। हाल ही में राजा चौधरी ने एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी पर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों को पूरी तरह से झूठा बताया। उन्होंने कहा कि 'झूठ बोलना उसके खून में है' और यह भी दावा किया कि उन्होंने कभी श्वेता पर हाथ नहीं उठाया। राजा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि गुस्से में उन्होंने घर का सामान तोड़ दिया था, लेकिन श्वेता को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया। राजा ने यह भी स्वीकार किया कि गुस्से में कुछ शब्द उनके मुंह से निकल गए, लेकिन उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था।
इंटरव्यू के दौरान जब राजा से पूछा गया कि क्या उन्होंने श्वेता को 'इलिटरेट' (अनपढ़) कहा था, तो उन्होंने कहा कि उनका इशारा श्वेता की पढ़ाई की ओर था। राजा ने कहा कि अगर कोई खुद को ग्रेजुएट बताता है और उसके पास 10वीं का सर्टिफिकेट भी नहीं है, तो यह झूठ है। उन्होंने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर बात में झूठ बोलती है और अगर उसके पास डिग्री है तो उसे दिखाना चाहिए। राजा के अनुसार, श्वेता ने कहा था कि वह उसे हर रोज मारता था, जो कि उनके अनुसार सबसे बड़ा झूठ है।



















