Masoom 2: शेखर कपूर और जुगल हंसराज 43 साल बाद लौटे, मासूम की नई कहानी

फिल्ममेकर शेखर कपूर और अभिनेता जुगल हंसराज एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों मासूम: द नेक्स्ट जनरेशन के लिए रीयूनाइट हुए हैं। खास बात यह है कि ओरिजिनल फिल्म के दिग्ग
फिल्ममेकर शेखर कपूर और अभिनेता जुगल हंसराज एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों मासूम: द नेक्स्ट जनरेशन के लिए रीयूनाइट हुए हैं। खास बात यह है कि ओरिजिनल फिल्म के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे। यह फिल्म शेखर कपूर की आइकॉनिक फैमिली ड्रामा मासूम की स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी अपने रोल्स को दोबारा निभाते नजर आएंगे।
43 साल पुरानी अपनी हिट फिल्म मासूम की यादों को ताजा करने के लिए शेखर कपूर नई पीढ़ी की कहानी के साथ एक बार फिर उसी दुनिया में लौट रहे हैं। लगभग चार दशकों बाद, जुगल हंसराज और शेखर कपूर ने मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन के लिए हाथ मिलाया है। नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और जुगल हंसराज का दोबारा साथ आना इस स्पिरिचुअल सीक्वल को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।
जुगल हंसराज ने क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म मासूम से बतौर एक्टर डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ उर्मिला मातोंडकर भी नजर आई थीं। जुगल ने चाइल्ड आर्टिस्ट राहुल का किरदार निभाया था, जो नसीरुद्दीन शाह के ऑनस्क्रीन बेटे थे। कम उम्र में जुगल की मासूमियत भरी परफॉर्मेंस को दर्शकों से खूब प्यार मिला था और इसी फिल्म ने उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
रीयूनियन को लेकर शेखर कपूर ने कहा, "घर लौटने में कुछ बेहद खूबसूरत होता है। यह किसी जगह पर लौटना नहीं है, बल्कि ऐसी कहानी में वापस आना है, जो दशकों से लोगों के दिलों में जिंदा है।" उन्होंने आगे कहा, "जब हमने मासूम बनाई थी, तब जुगल सिर्फ एक छोटे बच्चे थे और आज उन्हें एक मंझे हुए एक्टर के तौर पर वापस पाकर गहरी संतुष्टि महसूस हो रही है।"


















