Video Call from Jail: अजमेर सेंट्रल जेल में कैदियों की नफीस चिश्ती से बातचीत पर उठे सवाल

अजमेर सेंट्रल जेल में एक वीडियो कॉल का मामला सामने आया है, जिसमें तीन सजायाफ्ता कैदी 1992 के चर्चित अजमेर ब्लैकमेलिंग कांड के मास्टरमाइंड नफीस चिश्ती से बात करत
अजमेर सेंट्रल जेल में एक वीडियो कॉल का मामला सामने आया है, जिसमें तीन सजायाफ्ता कैदी 1992 के चर्चित अजमेर ब्लैकमेलिंग कांड के मास्टरमाइंड नफीस चिश्ती से बात करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो जेलर सद्दाम हुसैन के मोबाइल फोन से किया गया, जो जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वीडियो में तारिक चिश्ती, उसके बेटे तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी और भांजे फखर जमाली की बातचीत दिखाई दे रही है। तीनों को 2014 में हाजी सैयद बिलाल हुसैन चिश्ती पर जानलेवा हमले के मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने बरकरार रखा था। वर्तमान में तारिक और फखर जमानत पर हैं, जबकि तौसीफ अजमेर जेल में बंद है।
वीडियो कॉल के दौरान, जेलर सद्दाम हुसैन कैदियों को नफीस चिश्ती से बातचीत कराते हुए दिखाई देते हैं। बातचीत के दौरान नफीस चिश्ती ने जेल में बंद तारिक से पूछा कि वह और उसके साथी कहां हैं। इसके बाद, नफीस ने यह भी कहा कि वह सद्दाम से हमेशा तारिक के बारे में पूछता रहता है और उन्हें ध्यान रखने के लिए कहता है। इस बातचीत में नफीस ने यह भी आश्वासन दिया कि वह सब करवा देगा।

















