Pilot surprises girlfriend with BMW at airport: पायलट ने गर्लफ्रेंड को एयरपोर्ट पर BMW कार देकर किया सरप्राइज

एक पायलट ने अपनी गर्लफ्रेंड को एयरपोर्ट पर उसकी पसंदीदा bmw 340i कार देकर न केवल उसका दिल जीता, बल्कि इस सरप्राइज का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वी
एक पायलट ने अपनी गर्लफ्रेंड को एयरपोर्ट पर उसकी पसंदीदा BMW 340i कार देकर न केवल उसका दिल जीता, बल्कि इस सरप्राइज का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में पायलट, जिसका नाम तपेश है, अपनी साथी पायलट प्राची को इस खास गिफ्ट के बारे में बताते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तपेश एयरपोर्ट जाते हुए कहते हैं कि उन्हें थोड़ा देर हो रही थी, इसलिए उन्होंने कार को स्पोर्ट्स मोड में चलाया। उन्होंने यह भी बताया कि गिफ्ट खरीदने का समय नहीं मिला, इसलिए रास्ते से एक फूल लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। जब प्राची एयरपोर्ट से बाहर आई और BMW को देखा तो वह हैरान रह गई। वह कार को अलग-अलग तरफ से देखकर मुस्कुराने लगी और कार में बैठते समय कहा, "यह अब तक की सबसे अच्छी कार है।" वीडियो पर लोगों ने भी खूब प्यार बरसाया और कई यूजर्स ने इसे बेस्ट सरप्राइज बताया। एक यूजर ने लिखा, "यह मेरा पसंदीदा कपल है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि गिफ्ट की कीमत नहीं, बल्कि उसके पीछे की भावना मायने रखती है। इस वीडियो ने न केवल कपल की प्रेम कहानी को उजागर किया, बल्कि दर्शकों को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।



















