Will Jacks' Magical Catch: विल जैक्स का बाउंड्री पर जादुई कैच, लंदन डर्बी में MI लंदन की जीत

द हंड्रेड 2026 के 23वें मुकाबले में एमआई लंदन ने लंदन स्पिरिट को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही एमआई लंदन ने पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
द हंड्रेड 2026 के 23वें मुकाबले में एमआई लंदन ने लंदन स्पिरिट को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही एमआई लंदन ने पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, लंदन स्पिरिट इस हार के साथ नॉकआउट की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। इस मैच में लंदन स्पिरिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। इसके जवाब में एमआई लंदन ने 6 विकेट खोकर 164 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
इस मैच का सबसे रोमांचक पल विल जैक्स के द्वारा बाउंड्री के पास लपके गए एक कैच से जुड़ा है, जिसे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ कैच माना जा रहा है। पहली पारी के दौरान लंदन स्पिरिट के बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने अर्धशतक बनाया और उनकी पारी को समाप्त करने का काम विल जैक्स ने किया। प्रिटोरियस की पारी के 49वें गेंद पर उन्होंने बाउंड्री की तरफ एक जोरदार शॉट खेला, जिस पर जैक्स ने कैच पकड़ा, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ने लगा।
विल जैक्स ने तुरंत गेंद को हवा में उछाल दिया और बाउंड्री लाइन के अंदर लौटते हुए फुल-लेंथ डाइव लगाते हुए एक हाथ से अद्भुत कैच लपक लिया। इस शानदार फील्डिंग ने मैदान में मौजूद दर्शकों और कमेंटेटर्स को भी चकित कर दिया। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लंदन स्पिरिट की पारी में प्रिटोरियस ने 52 रन, डेविड विली ने 31 रन और कोल्स ने नाबाद 30 रन बनाए। एमआई लंदन की तरफ से निकोलस पूरन ने 39 रन, सैम करन ने 33 रन और सिकंदर रजा ने 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। सिकंदर रजा ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 20 गेंदों पर सिर्फ 15 रन दिए, जिससे लंदन स्पिरिट बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
















