








जागरण संवाददाता, दरभंगा। भारतीय रेलवे कैटरिंग और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं श्री साईं दर्शन यात्रा
जागरण संवाददाता, दरभंगा। भारतीय रेलवे कैटरिंग और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं श्री साईं दर्शन यात्रा' के तहत एक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने की घोषणा की है। यह ट्रेन 1 सितंबर को रक्सौल रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बुधवार को दरभंगा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यह यात्रा आठ रात और नौ दिनों की होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी के श्री साईं बाबा के दर्शन के साथ-साथ छत्रपति संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का भी दर्शन कराया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का ठहराव रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर दिया गया है। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि यह एक आल-इन्क्लूसिव टूर पैकेज है, जिसमें रेल यात्रा, भोजन, ठहरने के लिए आवास व्यवस्था, स्थानीय भ्रमण हेतु बस परिवहन, आनबोर्ड सुरक्षा, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी की विशेष आतिथ्य सेवाएं शामिल हैं। यह पहल भारत सरकार के 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियानों के तहत घरेलू पर्यटन और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.com) या पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। प्रेस वार्ता में आईआरसीटीसी के कोलकाता अवर महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह, संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ एक अद्वितीय अनुभव प्राप्त होगा, जो उनके धार्मिक आस्था को और भी मजबूत करेगा।
Vaibhav SuryaVanshi: दलीप ट्रॉफी में बने उप-कप्तान, मोहम्मद शमी को मिला मौका


Actress Aamrapali's Response: महादेव का हाथ, मेहनत से मिली पहचान
Shah Rukh Khan's Promise: करण जौहर की जिंदगी में बदलाव लाने वाला वादा
Return of Dayaben in Tarak Mehta: 9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी की उम्मीदें
Prominent Philanthropist: एक प्रसिद्धिपरांगमुख व्यक्तित्व
Controversy over Kangana Ranaut's 'Gutter Generation': सोनू सूद ने जताई नाराजगी, बोले- ये शर्मनाक है
Explore Poetry: कविता और साहित्य की दुनिया में आपका स्वागत है
Poetry and Literature News: कविता और साहित्य की दुनिया की ख़बरें
Emotional Farewell: तुम चले गये, तो अब बचा क्या है!
Poetry and Literature News: कविता और साहित्य की दुनिया की ताजा खबरें
Shweta Tiwari's Ex-Husband Denies Domestic Violence Allegations: झूठ बोलना श्वेता तिवारी के खून में है, पूर्व पति ने घरेलू हिंसा के आरोपों को नकारा