Toxic trailer released: टॉक्सिक का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यश का दमदार अंदाज

टॉक्सिक के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। मेकर्स ने ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें अभिनेता यश की एंट्री और डायलॉग्स दर्शकों क
टॉक्सिक के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। मेकर्स ने ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें अभिनेता यश की एंट्री और डायलॉग्स दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक रोती हुई महिला से होती है, जो संभवतः कहानी के फ्लैशबैक से जुड़ी है। यश के साथ-साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का रहस्यमय किरदार भी प्रदर्शित किया गया है, जिसमें उनकी अदाकारी और डायलॉग डिलीवरी कमाल की है। ट्रेलर में संजीदा शेख, नयनतारा और तारा सुतारिया की झलक भी देखने को मिलती है, जिनका रोल भी प्रभावशाली है।
ट्रेलर से स्पष्ट है कि टॉक्सिक में सस्पेंस, गहरे इमोशन, दर्द और एक्शन का मिश्रण है। नयनतारा का किरदार भी शानदार नजर आ रहा है, जिसमें वह कुछ ही डायलॉग में दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। यश का एक डायलॉग है, "ज्यादा कुछ नहीं तेरे भाई को जलाके उसकी राख से लाइन बनाके अंदर खींचना चाहता हूं।" इसके अलावा, उनका एक और डायलॉग है, "इश्क ऐसा करता, हर लड़की को लगता, चांद उसका ही चक्कर लगाता है।"
ट्रेलर देखने के बाद फैंस में उत्साह काफी बढ़ गया है। कई लोग यश की तारीफ कर रहे हैं और कुछ का कहना है कि यश इंडियन सिनेमा के सीईओ हैं। फिलहाल, टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


















